Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 02, 2012 - 21:00:34 PM


Title - कार्यालय में प्रवेश नहीं कर पाए सीनियर डीएमइ, विरोध
Posted by : eabhi200k on Aug 02, 2012 - 21:00:34 PM

-- रेलवे डीजल शेड में फिर बवाल
***********
खड़गपुर (प.मेदिनीपुर) : पश्चिम मेदिनीपुर जिलांतर्गत खड़गपुर के साउथ साइड स्थित रेलवे डीजल शेड में विवादित सीनियर डीएमइ रजनीश सिंह के फिर से कार्यालय में घुसने की कोशिश को ले संस्थान में फिर बवाल शुरू हो गया। कर्मचारियों ने सिंह के कार्यालय में आने का सामूहिक रूप से विरोध किया, जिसके बाद उनके साथ आए तमाम अधिकारियों को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा। पिछले दिनों कथित रूप से अपने मातहत के साथ की गई मारपीट की घटना के बाद हुए आंदोलन के चलते रेल प्रशासन ने डीजल शेड के सीनियर डीएमइ रजनीश सिंह को कार्यालय जाने से मना कर दिया था। इसके बाद से वे छुंट्टी पर चले गए थे। बताया जाता है कि बुधवार को पूर्वाह्न भारी संख्या में आरपीएफ जवानों और वरीय अधिकारियों के साए में सिंह को डीजल शेड स्थित उनके कार्यालय में घुसाने की कोशिश की गई, जिसका कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विरोध किया। देर तक चली नारेबाजी के बाद सिंह समेत तमाम अधिकारियों को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा। खड़गपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सिंह कुछ दिनों की छुंट्टी पर थे। लौटने के बाद बुधवार को उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन करने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि बातचीत से मसले का हल निकालने की कोशिश की जा रही है।