| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on May 07, 2013 - 15:00:44 PM |
Title - कालका ट्रेन में बोगियां बढ़ीं, यात्रियों को मिल सकेगी सीटPosted by : Mafia on May 07, 2013 - 15:00:44 PM |
|
|
पानीपत. रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने कालका पैसेंजर में बोगियों की संख्या 7 से बढ़ाकर 12 कर दी है। रेलवे को यात्रियों की समस्या से अवगत करवाया था सिटीजन ग्रीवांस एंड अवेयरनेस सोसायटी के प्रेसिडेंट एसपी शर्मा ने। दरअसल, शर्मा अपने परिवार के साथ 54303 कालका पैसेंजर से दिल्ली से पानीपत आ रहे थे। यह ट्रेन दोपहर 3:30 पर दिल्ली से चलकर कालका तक जाती है। बोगियां कम होने के कारण लोगों को इसमें सीट मिलना मुश्किल होती है। उन्होंने दैनिक यात्रियों से जब ट्रेन के बारे में पता किया तो लोगों ने बताया कि इस ट्रेन में बोगी बढ़ाने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। दैनिक यात्रियों के लिए इतनी अहम ट्रेन में बोगियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। इसके बाद एसपी शर्मा ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) का सहारा लिया। उन्होंने ट्रेन के बारे में जानकारी मांगने के साथ दैनिक यात्रियों की समस्या से अवगत कराते हुए बोगियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की। आरटीआई के तहत रेलवे बोर्ड से मांगी गई पूरी जानकारी तो नहीं दी गई, लेकिन इसमें यह आश्वासन जरूर दिया गया कि जल्द ही इस ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। ट्रेन में बोगी की संख्या सात से 12 करने के बाद दिल्ली रेलवे मंडल के एडीआरएम आरके राय की तरफ से 13 मई को बैठक के लिए पत्र भेजा गया। पत्र में ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाने के बारे में भी जानकारी दी गई। इससे यात्रियों को अब बड़ी राहत मिली है। उन्हें ट्रेन में अब बैठने के लिए सीट मिल सकेगी। इस ट्रेन से रोज दो हजार यात्री जाते हैं दिल्ली ट्रेन से प्रतिदिन दो हजार यात्री सफर करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या पानीपत, सोनीपत, समालखा और गन्नौर के उन यात्रियों की है, जो दिल्ली में जॉब करते हैं। यह ट्रेन शाम 6:05 पर पानीपत पहुंचती है। |