Indian Railways News => Topic started by railgenie on May 07, 2013 - 09:00:04 AM


Title - कैंट स्टेशन को फिर मिला बेस्ट वर्किग का खिताब
Posted by : railgenie on May 07, 2013 - 09:00:04 AM

अम्बाला . बेशक कैंट रेलवे स्टेशन पर हर समय गंदगी देखने को मिलती है। प्लेटफार्म व पटरियां ज्यादा साफ नहीं हैं। बदबू का आलम रहता है। मक्खियां- मच्छर व चूहे प्लेटफार्माे पर यात्रियों का बैठना मुश्किल कर देते हों फिर भी मंडल में लगातार दूसरी बार अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन की कार्यप्रणाली को सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। मंडल के 129 स्टेशनों में से कैंट रेलवे स्टेशन को रेलवे सप्ताह समारोह के दौरान ओवर ऑल बेस्ट वर्किग के लिए सर्वश्रेष्ठ स्टेशन का अवार्ड दिया गया है। सोमवार को रेलवे ऑडिटोरियम में 58वें रेलवे सप्ताह समारोह के दौरान डीआरएम पीके सांघी ने यह सम्मान स्टेशन स्टाफ को प्रदान किया। डीआरएम सांघी ने इसके अलावा बीते वित्त वर्ष के दौरान मंडल में बेहतर कार्य करने वाले अलग-अलग ब्रांचों के 292 कर्मचारियों को सम्मानित किया। 47 सामूहिक पुरस्कार भी मंडल अधिकारियों व स्टाफ को मिले। उत्कृष्ट कार्य के लिए 22 मंडलीय शील्ड भी विभिन्न विभागों को प्रदान की गई। इस अवसर पर एडीआरएम प्रमोद कुमार, सीनियर डीपीओ रविंद्र कुमार, डीपीओ दिनेश बिष्ट सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे। नौ शील्ड मिली मंडल को प्रधान कार्यालय स्तर पर नौ शील्ड हासिल हुई हैं जिनमें से चार सामूहिक और पांच व्यक्तिगत स्तर के पुरस्कार हैं। इसके अलावा स्वच्छता पुरस्कार के तौर पर चार हजार रुपए का नकद इनाम मिला है। नार्दर्न रेलवे के जीएम द्वारा मंडल के तीन अधिकारियों व 12 कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इतना ही नहीं दो अधिकारियों और तीन कर्मियों को रेल मंत्री अवार्ड से भी नवाजा गया है।