Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 22, 2018 - 16:56:31 PM


Title - कोच में गंदगी से परेशान यात्रियों ने स्टेशन पर ट्रेन रोकी
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 22, 2018 - 16:56:31 PM

हैदराबाद से जयपुर जाने वाली ट्रेन के यात्रियों ने कोच में फैली गंदगी से परेशान होकर ट्रेन की चेन खींचकर इटारसी जंक्शन पर ट्रेन को खड़ा कर दिया | इसके बाद यात्रियों के हो हल्ला करने पर आधिकारियों ने सफाईकर्मियों को भेजा और साफ सफाई कराई और ट्रेन को दस मिनट देरी से रवाना किया | 

ट्रेन संख्या 12720  हैदराबाद - अजमेर एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर दोपहर साढ़े बारह बजे आयी | एस 3 कोच में गंदगी काफी थी जिससे यात्री परेशान थे | इटारसी स्टेशन आने पर भी जब डिब्बों की सफाई नहीं हुयी यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने ट्रेन की चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया | यात्रियों का कहना था की पिछले स्टेशनों पर कोई सुनवाई नहीं हुई जबकि कोच में गंदगी की शिकायत वो कई स्टेशनों से करते आ रहे थे | 

इटारसी पहुँचने पर यात्रियों ने साफ तौर पर आधिकारियों से कह दिया था की सफाई ना होने पर ट्रेन को आगे नहीं जाने देंगे | इसके बाद सफाई कर्मचारियों को बुलाकर ट्रेन की 10 मिनट तक सफाई कराई गयी और करीब पौने एक बजे ट्रेन रवाना की गयी | 

-HINDI-