Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 08, 2016 - 16:27:12 PM


Title - कोटा - बीना, गुना - बीना, बीना - ग्वालियर पैसेंजर निरस्त और इंदौर - जबलपुर, दरभंगा - अहमदाबाद साबरमती का मार्ग परिवर्तन
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 08, 2016 - 16:27:12 PM

गुना - रूठियाई स्टेशन के बीच पष्चिम मध्य रेलवे नॉन - इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कर दिया है जिस कारण कई गाड़ियों के आवागमन और संचालन पर प्रभाव पड़ेगा|
इस कार्य की वजह से जो गाड़ियां निरस्त की गयी हैं वो इस प्रकार हैं -
51611  कोटा - बीना पैसेंजर51612  बीना - कोटा पैसेंजर 51608  गुना - बीना पैसेंजर51609  बीना - गुना पैसेंजर51883  बीना - ग्वालियर पैसेंजर51884  ग्वालियर - बीना पैसेंजर
ये सभी यात्री गाड़ियां 19 दिसम्बर तक निरस्त रहेंगी|
जो गाड़ी 19 दिसम्बर तक आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी वो हैं -
51607  बीना - गुना पैसेंजर जो माबन स्टेशन पर निरस्त कर दी जाएगी|

51610  गुना-बीना पैसेंजर जो माबन स्टेशन से चलकर बीना को जाएगी|
जिन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन होगा वो हैं -
19166  दरभंगा - अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस, दस दिसम्बर को बीना से भोपाल और भोपाल से मक्सी होकर चलेगी|

19167  अहमदाबाद - वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस दस दिसम्बर को मक्सी से भोपाल और भोपाल से बीना होकर जाएगी|
11702  इंदौर - जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ग्यारह दिसम्बर को मक्सी से सीधे भोपाल जाएगी और वहां से बीना होकर आगे जाएगी|

-HINDI-