Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Apr 27, 2013 - 20:00:12 PM


Title - कोडरमा-हजारीबाग रेलवे लाइन का विवाद सुलझा
Posted by : nikhilndls on Apr 27, 2013 - 20:00:12 PM

इटखोरी : कोडरमा-हजारीबाग रेलवे लाइन में इटखोरी के मंझगांवा के ग्रामीणों द्वारा उत्पन्न किया गया विवाद सलटा लिया गया है। रेलवे एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ गुरुवार को विवादित स्थल पर ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि तीन माह के अंदर मंझगांवा में फुट ओवर का निर्माण कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार फुट ओवर का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने इस रेलवे लाइन में मंझगांवा के समीप पटरी बिछाने का काम रोक दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि रेलवे अधिकारी ने लोगों को फुट ओवर निर्माण का आश्वासन दिया था। लेकिन बिना फुट ओवर बनाए ही विभाग पटरी बिछाने का काम कर रहा था। गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक अंबर लकड़ा, रेलवे के मुख्य अभियंता, अंचल अधिकारी सुशील कुमार राय, थाना प्रभारी एस बागे ने स्थल पर जाकर ग्रामीणों से वार्ता की। तब जाकर विवाद का हल किया जा सका।