Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 14, 2017 - 09:42:47 AM


Title - कोरबा में सघन टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए बिना टिकट यात्री
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 14, 2017 - 09:42:47 AM

कोरबा में रेलवे द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे टीम ने इक्कीस ट्रेनों में सघन अभियान चलाया गया| औचक निरीक्षण होने पर बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया| अप और डाउन जाने वाली ट्रेनों जांच कर 71 हजार 510 रूपए का जुर्माना वसूला गया | 
अनियमित और बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की मिल रही शिकायतों की वजह से ये अभियान चलाया गया| देर रात तक निरीक्षण चलाया गया जिसमे कुल 115 यात्री पकड़े गए| 
इसके अलावा 17 लोग गंदगी फैलते हुए पकड़े गए जिनसे कुल 1650 जुर्माना वसूला गया | साधारण टिकट पर स्लीपर कोच में सफर कर रहे यात्रियों के साथ ट्रेन में यहां-वहां गंदगी फैलाते पाए गए यात्रियों पर कार्रवाई की गई। 

-HINDI-