Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 12, 2016 - 19:33:10 PM


Title - कोहरे की वजह से बिलासपुर से उत्तर भारत आने और जाने वाली गाड़ियां पहुँच रही एक दिन विलम्ब से
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 12, 2016 - 19:33:10 PM

कोहरे कि वजह से बिलासपुर कि तरफ जाने वाली गाड़ियां एक दिन तक विलम्ब से पहुँच रही हैं| उत्तर भारत से आने वाली लगभग सभी गाड़ियां घण्टों विलम्ब से पहुँच रहीं हैं जिस वजह से रैक उपलब्ध न होने कि वजह से बिलासपुर से चलने वाली गाड़ियां समय से रवाना नहीं हो पा रही हैं|
गोंडवाना, छत्तीसगढ़, सारनाथ, समता और बरौनी सहित बहुत सी लंबी दूरी की एक्सप्रेस गाड़ियां इतनी विलम्ब हो जा रही हैं की रेलवे को उन्हें निरस्त करना पड़ रहा है|
रायपुर, रायगढ़ और अनूपपुर रेलवे स्टेशन से होकर आने वाली सभी गाड़ियों की चाल बिगड़ी हुई है और उत्तर भारत की लगभग सभी ट्रेनें निर्धारित समय से घण्टों विलम्ब से चल रही हैं| इस वजह से परेशानी सिर्फ ट्रेन में सफर के दौरान ही नहीं हो रही अपितु स्टेशनों पर इन्तजार कर रहे यात्री भी परेशान हो रहे हैं| ज्यादा परेशानी रात में हो रही है जब रेलवे द्वारा रूम उपलब्ध न होने पर बहुत से यात्रियों को होटलों की तरफ जाना पड़ रहा है|

-HINDI-