Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 05, 2012 - 12:00:34 PM


Title - क्रॉसिंग पर डम्पर ट्रेन से टकराया
Posted by : railgenie on Jun 05, 2012 - 12:00:34 PM

क्रॉसिंग पर डम्पर ट्रेन से टकराया

  गोवर्घन। मथुरा-अलवर रेल मार्ग पर कस्बा राधाकुंड के समीप एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मिट्टी से भरे डम्फर के पैंसेजर टे्रन से टकरा जाने से डम्फर चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर बाल-बाल बच गया। हादसे में इंजन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें तकनीकी खराबी आ गई। दो घंटे बाद दूसरे इंजन से टे्रन को रवाना किया गया।

शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्राम पाडल की ओर जाने वाले रास्ते पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को डम्फर पार कर रहा था। तभी मथुरा जंक्शन से वाया बांदीकुई जयपुर को चलने वाली पेंसेजर ट्रेन आगई। ट्रेन की टक्कर के कारण डम्फर के परखच्चे उड़ गए।