| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Jun 18, 2013 - 12:01:00 PM |
Title - खड़गे रेलवे बोर्ड में खाली पदों को भरने को प्राथमिकता देंगेPosted by : irmafia on Jun 18, 2013 - 12:01:00 PM |
|
|
नए रेल मंत्री खड़गे की प्राथमिकता रेलवे बोर्ड में खाली पदों को भरने की होगी। कैबिनेट फेरबदल में रेलवे मंत्रालय मिलने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं रेलवे बोर्ड में खाली पदों को यथाशीघ्र भरने को प्राथमिकता दूंगा।रेलवे के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अब जो भी वक्त बचा है मैं उसमें अपना बेहतरीन प्रयास करूंगा। वर्तमान में सदस्य स्टाफ महेश कुमार जेल में हैं और रेलवे में एक शीर्ष पद को हासिल करने के लिए पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे विजय सिंगला को रिश्वत देने के आरोपी हैं ।सदस्य यातायात का पद खाली होने के अलावा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनय मित्तल और वित्त आयुक्त विजयकांत 30 जून को सेवानिवत्त हो रहे हैं । रेलवे को इन महत्वपूर्ण पदों पर संभावित नामों का यथाशीघ्र चयन करना होगा और उन्हें डीओपीटी को सौंपना होगा । |