| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Mar 21, 2013 - 12:00:04 PM |
Title - खड़गपुर-हावड़ा संभाग में कल से बाधित रहेगी रेल सेवाPosted by : railgenie on Mar 21, 2013 - 12:00:04 PM |
|
|
दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर-हावड़ा संभाग के सांतरागाछी में अत्याधुनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 22 से 25 मार्च तक संभाग में ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से बाधित रहेगी। इस कार्य के चलते दर्जनों ट्रेनें भी रद रहेंगी। जानकारी के मुताबिक आगामी 22 मार्च की रात से सांतरागाछी स्टेशन पर अत्याधुनिक रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम स्थापित करने का अभियान शुरू किया जाएगा। अभी रूट पर ब्रिटिश जमाने की लॉकिंग सिस्टम क्रियाशील है, लेकिन बेहतर रेल परिचालन के साथ ही यात्री सुरक्षा की दृष्टि से भी रेलवे ने अत्याधुनिक लॉकिंग सिस्टम लगाने का फैसला किया है, जिस पर 7.40 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। कार्य 25 मार्च के तड़के तक चलेगा। |