Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 16, 2013 - 09:30:03 AM


Title - खड़गपुर-हावड़ा संभाग में बाधित रहीं ट्रेन
Posted by : nikhilndls on Jun 16, 2013 - 09:30:03 AM

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर-हावड़ा संभाग में ट्रेनों की आवाजाही शुक्रवार को भी बाधित रही। व्यवधान का कारण बारिश और नान इंटरलाकिंग कार्य की निगरानी बताई गई। कुछ घंटों से जारी बारिश के चलते कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर पानी जमा हो जाने के चलते संभाग में ट्रेनें सामान्य रूप से बाधित रही। वहीं विगत 28 मई से 11 जून तक संभाग के पांशकुड़ा से श्यामचक तक चले तृतीय लाइन के संयोजन को नान इंटरलॉकिंग के परीक्षण के चलते भी ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। हालांकि रेलवे सूत्रों ने किसी ट्रेन के रद होने की सूचना से इन्कार किया। खड़गपुर के मंडल रेल प्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ ने कहा कि नान इंटरलाकिंग कार्य एक बड़ा अभियान था। इसकी निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाने का भरोसा दिलाया।