Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 05, 2012 - 00:01:15 AM


Title - गोगामेड़ी मेले के लिए तीन ट्रेनों का सादुलपुर तक विस्तार
Posted by : eabhi200k on Aug 05, 2012 - 00:01:15 AM

जयपुर. रेलवे प्रशासन ने गोगामेड़ी मेले में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए तिलक ब्रिज-रेवाड़ी-तिलक ब्रिज सवारी गाड़ी, दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी-दिल्ली सराय रोहिल्ला सवारी गाड़ी, लुधियाना-हिसार-लुधियाना सवारी गाड़ी का सादुलपुर तक विस्तार किया है। यह विस्तार 6 अगस्त से 12 अगस्त तक रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ललित बोहरा ने यह जानकारी दी।

इस प्रकार हुआ है विस्तार

1. रेवाड़ी-सादुलपुर-रेवाड़ी मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन: यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 9:05 बजे रवाना होकर रात 11 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। वापसी में सादुलपुर से रात 12:30 बजे रवाना होकर रात 3 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी से तिलक ब्रिज का समय यथावत रहेगा।


2. रेवाड़ी-सादुलपुर-रेवाड़ी मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन : यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 11 बजे रवाना होकर सादुलपुर रात 1:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में सादुलपुर से रात 2 बजे रवाना होकर रेवाड़ी सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी। रेवाड़ी से दिल्ली सराय रोहिल्ला का समय यथावत रहेगा।


3. हिसार-सादुलपुर-हिसार मेला स्पेशल ट्रेन : यह ट्रेन हिसार से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। वापसी में सादुलपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर शाम 3:55 बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से लुधियाना तक के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।