Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 31, 2012 - 18:00:19 PM


Title - गोरखपुर अहमदाबाद के बीच चलेगी नई ट्रेन
Posted by : RailXpert on Aug 31, 2012 - 18:00:19 PM

Story Update : Friday, August 31, 2012    2:27 AM
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे को एक नई साप्ताहिक ट्रेन मिली है। यह ट्रेन गोरखपुर और अहमदाबाद के बीच चलेगी। इसका संचलन 31 अगस्त को अहमदाबाद और दो सितंबर को गोरखपुर से शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के आठ, एसी थ्री टियर श्रेणी के एक तथा दो एसएलआर सहित 18 कोच लगेंगे।
रेल बजट 2012-13 में इस ट्रेन को चलाने की घोषणा की गई थी। सीपीआरओ अमित सिंह ने बताया कि 19410 गोरखपुर अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस गोरखपुर से प्रत्येक रविवार को सुबह 4.10 बजे तथा 19409 अहमदाबाद गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अहमदाबाद से प्रत्येक शुक्रवार को 11.35 बजे चलेगी। 19410 गोरखपुर से 4.10 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 4.50 बजे, बस्ती से 5.20 बजे, गोंडा से 7.00 बजे, बाराबंकी से 9.06 बजे, लखनऊ से 10.25 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12.15 बजे, कानपुर अनवरगंज से 12.27 बजे, कन्नौज से 1.37 बजे, फर्रुखाबाद से शाम 3.05 बजे, कासगंज से 5.05 बजे, हाथरस सिटी से 5.27 बजे, मथुरा से 7.30 बजे से चलकर भरतपुर, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, मेहसाना, साबरमती स्टेशन होते हुए दूसरे दिन 11.35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी प्रकार 19409 अहमदाबाद गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह 11.35 बजे चलकर मथुरा से 4.35 बजे, हाथरस सिटी से 5.20 बजे, फर्रुखाबाद से 8.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12.20 बजे, लखनऊ से 2.10 बजे, बाराबंकी से 3.05 बजे, गोंडा से 4.45 बजे, बस्ती से 6.10 बजे, खलीलाबाद से 9.50 बजे चलकर गोरखपुर 7.55 बजे पहुंचेगी।