Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 04, 2016 - 16:26:41 PM


Title - गोरखपुर - आनंदविहार हमसफ़र के लिए करना होगा और इंतज़ार
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 04, 2016 - 16:26:41 PM

गोरखपुर से आनंदविहार के बीच चलने वाली पहली हमसफ़र एक्सप्रेस को चलने में अभी और देरी हो सकती है| तीसरी श्रेणी के वातानुकूलित डिब्बों की ट्रेन की रेक को रेलवे ने वापस दिल्ली भेज दिया है| माना जा रहा है की कुछ तकनीकी खामियों के कारण ऐसा किया गया|

बीते 16 नवम्बर को इस ट्रैन की रेक गोरखपुर पहुँच गयी थी जिसके बात इसके उद्घाटन की वार्ता रेलवे में शुरू हो गयी थी| रेलवे प्रसाशन ने 27 नवम्बर को कुशीनगर में आये प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन के लिए प्रयास किया था जो हो नहीं पाया| अब चूँकि रेलवे ने रेक दिल्ली भेज दी है तो माना जा रहा है की आनंदविहार से इस ट्रेन का उद्घाटन खुद रेल मंत्री करेंगे हालाँकि कुछ साफ़ नहीं हो पाया है| यात्रियों को हो सकता है अभी और इंतज़ार करना पड़े क्यूंकि हो सकता है इसे नए सिरे से चलने की तयारी हो|

-HINDI-