Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 08, 2017 - 11:36:29 AM


Title - गोरखपुर - दिल्ली मार्ग पर ट्रेनों कि रफ़्तार पड़ी सुश्त, एक दिन भी ट्रेनें समय पर नहीं
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 08, 2017 - 11:36:29 AM

गोरखपुर - दिल्ली मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों कि रफ़्तार गर्मी में भी ठंडी पड़ी हुई है | इस मार्ग पर चलने वाली सभी प्रमुख गाड़ियां विलम्ब से चल रही हैं | गोरखधाम, संपर्क क्रांति, वैशाली, सप्त क्रांति और हमफर एक्सप्रेस प्रतिदिन विलम्ब से ही रहती हैं | इसके अलावा गाड़ियों के बेवजह कैंट., डोमिनगढ़ और नकहा स्टेशन पर रुकने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है | 
हालात ये हो गए हैं कि शाम को गोरखपुर से चलकर सुबह दिल्ली पहुँचने वाली ट्रेनें दोपहर और शाम को दिल्ली पहुँच रही हैं | ज्यादातर गाड़ियां बाराबंकी और कानपुर के बीच लेट हो रही हैं | उधर अतिरिक्त किराया देने के बाद भी हमसफ़र एक्सप्रेस के यात्री वेंडरों कि मनमानी से परेशान हैं और दूसरी तरफ इस ट्रेन में चरों तरफ गंदी ही फैली रहती है | हमसफ़र एक्सप्रेस का पानी अक्सर कानपुर में समाप्त हो जाता है |

-HINDI-