Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 10, 2017 - 17:54:31 PM


Title - चिनाब रेल पुल पर होगी बंजी जंपिंग
Posted by : RailEnquiry Admin on May 10, 2017 - 17:54:31 PM

जम्मू कश्मीर में चेनाब नदी पर बन रहा विश्व का सबसे ऊँचा रेल पुल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा | पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहाँ होटल, बंजी जंपिंग तथा मनोरंजन की अन्य सुविधाएं उपलब्ध करने का प्रस्ताव है | 359 मीटर ऊँचा ये पुल दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना पुल होगा जहाँ पर्यटन की काफी उम्मीद की जा रही है | लोग यहाँ आएं और चले जाएं ऐसा नहीं होगा इसलिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाकी सुविधाओं का भी प्रस्ताव रखा गया है | 
2006 में निर्माण कार्य शुरू होनेके बाद इस परियोजना में काफी बिलम्ब हुआ जिसका मुख्य कारण सुरक्षा थी | 2009 से ये परियोजना आगे बढ़नी प्रारम्भ हुई और रेलवे को विलम्ब से 512 करोड़ का नुक्सान हुआ | चेनाब ब्रिज की कुल लम्बाई 1315 मीटर होगी |

-HINDI-