| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Aug 20, 2013 - 00:00:43 AM |
Title - जबलपुर रेल मंडल में नई ड्रेस पर नजर आयेंगे वेंडरPosted by : irmafia on Aug 20, 2013 - 00:00:43 AM |
|
|
पलपल इंडिया. जबलपुर. 20 अगस्त से जबलपुर रेल मण्डल केन्तर्गत खानपान बेचने वाले वेंडर आकर्षक यूनिफार्म में नजर आयेंगे. उनकी वर्षो से चली आ रही वर्दी को अलग करने का निर्णय लेते हुए अब खाकी की जगह लाइट ग्रे रंग की पेंट के साथ सफेद रंग की शर्ट के साथ जैकेट व टाई लगाए नजर आयेंगे. उल्लेखनीय है कि जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक राजेश शर्मा जो पूर्व में कोटा मंडल में पदस्थ थे. उन्होंने इस वर्दी को पहले वहां पर लागू कराया. इसके बाद जबलपुर रेल मंडल में आने के पश्चात यहाँ पर यह वर्दी जारी की है. जिसका आदेश जारी कर दिया गया है. |