| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Aug 05, 2012 - 15:21:29 PM |
Title - जीआरपी थाने के पास बाथरूम में महिला की डिलीवरीPosted by : puneetmafia on Aug 05, 2012 - 15:21:29 PM |
|
|
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन : जीआरपी थाने के पास बने बाथरूम में एक महिला ने शनिवार को बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान महिला बेहोश हो गई थी। उसे जिला महिला में भर्ती कराया गया। शाम तक महिला और बच्चा दोनों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। पता चला कि महिला स्टेशन के पास ही डेरा डालकर रह रहे एक परिवार से है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विशोक गुप्ता के मुताबिक, सुबह करीब 9:30 बजे रेलवे का एक सफाई कर्मचारी बाथरूम साफ करने के लिए गया था। उसने महिला को प्रसव हालत में देखा। उसने इसकी सूचना रेलवे प्रशासन के अधिकारियों को दी। मौके पर आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मी पहंुचीं। उन्होंने रेलवे अस्पताल को सूचना देकर डॉक्टर को बुलाया। बाद में महिला को जिला महिला अस्पताल भर्ती कराया गया।आरपीएफ के मुताबिक, महिला का नाम अन्ना उर्फ मीना (35)है। वह विजय कुमार की पत्नी है। आरपीएफ के मुताबिक उसके पास से किसी भी ट्रेन का कोई टिकट नहीं मिला। महिला के परिवार वालों ने स्टेशन के पास ही डेरा डाला हुआ है। महिला ने आरपीएफ को बताया कि वह सुबह किसी काम से रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर-3 पर स्थित जीआरपी थाने के पास बैठी थी। इसी दौरान उन्हें अचानक पेट में दर्द महसूस हुआ। वह रेलवे स्टेशन के बाथरूम में गई तो डिलीवरी हो गई। |