Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jun 17, 2013 - 15:01:39 PM


Title - जो आए थे ट्रेन की सुरक्षा का जिम्मेदार बनने देखिये उनका हाल
Posted by : Mafia on Jun 17, 2013 - 15:01:39 PM

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रविवार को जयपुर जंक्शन और गांधीनगर स्टेशन पर की गई रेलवे प्रशासन की व्यवस्थाएं धरी रह गईं। रेलवे ने खुद की परीक्षा होने के बावजूद कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई। खमियाजा अन्य यात्रियों को उठाना पड़ा।



परीक्षा छूटते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आरक्षित डिब्बों में घुस गए। गांधीनगर स्टेशन पर जयपुर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन की छत पर युवाओं को चढ़ने से रोकने में आरपीएफ जवान नाकाम रहे। मिनी बसों व लो फ्लोर बसों में भी पैर रखने की जगह नहीं बची। सिंधीकैंप बस स्टैंड पर भी यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।