Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 18, 2013 - 09:01:44 AM


Title - ट्रेन में सैन्यकर्मी को लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Posted by : railgenie on Jun 18, 2013 - 09:01:44 AM

जबलपुर. पल पल संवाददाता. इलाहाबाद-इटारसी पैसेंजर ट्रेन में अपने भाई के साथ यात्रा कर रहे सेना के जवान के साथ चलती ट्रेन में लूटपाट कर ट्रेन से भागने वाले आरोपियों में से तीन को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है वही चार आरोपी अभी भी फरार है. घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक़ 5 जून को इलाहाबाद से जबलपुर की यात्रा कर रहे सेना के जवान को ट्रेन के स्लीमनाबाद स्टेशन पर पहुंचने के पहले ही बोगी में सवार 8 युवकों ने निशाना बनाते हुए उनके पास से मोबाइल सहित लगभग दस हजार रूपये लूट कर ट्रेन से कूद कर फरार हो गए थे. ट्रेन के जबलपुर पहुँचने पर सैन्य कर्मी ने घटना की शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई थी. जीआरपी ने बताये हुए हुलिये के आधार पर कारवाई करते हुए इस लूट को अंजाम देने वाले तीन आरोपी भानतलैया निवासी अविनाश, रानीताल निवासी लखन कुमार और भानतलैया निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गुल्लू, सचिन, राजा सहित एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है.