Indian Railways News => Topic started by Mafia on May 12, 2013 - 09:00:40 AM


Title - ट्रेन में हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार
Posted by : Mafia on May 12, 2013 - 09:00:40 AM

शाहजहांपुर : शराब के नशे में ट्रेन में हंगामा करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया।
13308 किसान एक्सप्रेस शनिवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई। ट्रेन के जनरल कोच में सवार हुए लोधीपुर निवासी अनुप सक्सेना, मायाराम नशे में यात्रियों से झगड़ने लगे। ऐसे में जनरल कोच में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। विरोध करने पर दोनों यात्री हमलावर हो गए। परेशान यात्री रेलवे सुरक्षा बल थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। सुरक्षा बल के जवानों ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का डाक्टरी मुआयना कराने के बाद जेल भेज दिया गया।