Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 01, 2012 - 15:00:22 PM


Title - ट्रेनों में अस्थाई कोच, प्रतीक्षा सूचीवालों को भी मिल सकेगी आरक्षित सीट
Posted by : railgenie on Jun 01, 2012 - 15:00:22 PM

जोधपुर.रेलवे प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों में बढ़ रहे यात्री भार को ध्यान में रखते हुए चार ट्रेनों के कोच में अस्थायी बढ़ोतरी की है। रेलवे के प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि 12464 जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14864 जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस, 14707 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और 24888 बाड़मेर-हरिद्वार एक्सप्रेस में 1 जून से एक-एक सेकंड स्लीपर कोच और जोड़ने का निर्णय लिया है। इन चारों ट्रेनों में गर्मी की छुट्टियों के चलते लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। अतिरिक्त कोच लगने से सेकंड स्लीपर में प्रतीक्षा सूची वाले लोगों को भी आरक्षित सीट मिल सकेगी।