Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 29, 2012 - 18:20:28 PM


Title - ट्रैक पर शव मिलने से घंटों परिचालन बाधित
Posted by : nikhilndls on Jul 29, 2012 - 18:20:28 PM

हिलसा (नालंदा) : योगीपुर मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से डीएमयू सवारी गाड़ी का परिचालन घंटों बाधित रहा। पुलिस ने बिना सिर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेजा है। मृतक असाढ़ी गांव के संजय बताया जा रहा है। दरअसल हिलसा थाना क्षेत्र के असाढ़ी गांव के उक्त युवक घर में आपसी विवाद के कारण रातोंरात घर से बाहर निकल गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त युवक ने पारिवारिक कलह की वजह से रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली है। मृतक के परिजनों को बताया है कि संजय दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। बुधवार को किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। विवाद को लेकर ही युवक काफी तनाव में था। रेलवे ट्रैक पर शव की खबर मिलते ही रेलवे चालक ने डीएमयू सवारी गाड़ी को एकंगरसराय स्टेशन पर दो घंटे तक रोके रखा। इससे उक्त रूट के यात्रियों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा।