Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 23, 2013 - 21:00:05 PM


Title - ट्रैफिक ब्लाक के कारण धनबाद आसनसोल के समय में परिवर्तन
Posted by : riteshexpert on Aug 23, 2013 - 21:00:05 PM

आसनसोल मंडल के प्रधानखांटा एवं सीतारामपुर स्टेशन के बीच 23 अगस्त से 16 दिन के लिए प्रत्येक मंगलवार बुधवार और शनिवार को 13.25 बजे से 16.40 बजे तक एवं प्रत्येक शुक्रवार को 13.30 बजे से 16.45 तक 3 घंटे 15 मिनट तक ट्रैफिक ब्लाक की आवश्यकता होगी।
आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग की ओर से बताया गया है कि आसनसोल मंडल के प्रधानखांटा से सीतारामपुर सेक्शन के मुगमा और सीतारामपुर स्टेशन के बीच डाउन कार्ड लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए दिनांक 23 अगस्त से 18 सितंबर तक 16 दिन के लिए ब्लाक की आवश्यकता होगी। जिसके कारण 53322 धनबाद आसनसोल पैसेंजर का समय 1 घंटा 30 मिनट पहले कर दिया गया है। अर्थात उन दिनों धनबाद से 13.10 बजे के बदले 11.40 बजे खुलेगी।
काली पहाड़ी और रानीगंज स्टेशन के बीच संबंधित मरम्मत कार्य के कारण 23 अगस्त व 27 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे से 4.30 तक दो घंटे तक ट्रैफिक ब्लाक रहेगा।
बुधवार की शाम रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति से जानकारी दी गयी है कि ब्लाक के दौरान 63522 आसनसोल ब‌र्द्धमान मेंमू पैसेंजर आसनसोल से 4.10 बजे के बदले 4.35 बजे खुलेगी। जबकि डाउन तूफान एक्सप्रेस को 80 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।