Indian Railways News => Topic started by sushil on Aug 24, 2013 - 17:57:56 PM


Title - डीआरएम ने परखी मॉडल स्टेशन की हकीकत
Posted by : sushil on Aug 24, 2013 - 17:57:56 PM

रायबरेली, नगर संवाददाता : डीआरएम जयदीप राय ने सुबह मॉडल स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर खामियां पर खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किए जाने को कहा। वहीं मॉल गोदाम के समीप बने रहे टिकट काउंटर की प्रगति भी देखी।
वीवीआईपी श्रेणी की मान्यता प्राप्त रेलवे स्टेशन पर जैसे ही डीआरएम अपनी टीम के साथ पहुंचे, तो स्टेशन पर तैनात सभी अधिकारी हक्के-बक्के रहे गए। व्यवस्थाओं को फौरन चाक-चौबंद करने के लिए सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यो को करना शुरू कर दिया। डीआरएम जयदीप राय ने प्लेट फार्मो और ट्रैक पर पड़ी को गंदगी को देखते हुए फौरन साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। गंदगी देख डीआरएम बोले पड़े 'मैं जब भी आता हूं तो स्थिति ऐसी ही मिलती है।' अगर आगे के निरीक्षण में ऐसी स्थितियां देखने को मिली तो अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। माल गोदाम के समीप बनाए जा रहे नए टिकट काउंटर में चल रहे काम को देखा। डीआरएम ने बताया कि टिकट काउंटर के बन जाने के बाद यात्रियों को टिकट लेने के लिए लम्बी-लम्बी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। टिकट काउंटर के काम अभी थोड़ा काम बाकी रह गया है। जल्द से जल्द नए टिकट काउंटर को शुरू किया जाएगा। इस मौके स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह, बालमुकुंद समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।