Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 07, 2013 - 09:00:10 AM


Title - डीजल पाइप में लगी आग से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी
Posted by : nikhilndls on May 07, 2013 - 09:00:10 AM

वरिष्ठ संवाददाता, अंबाला : छावनी रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 4:50 बजे डीजल की पाइप में आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। प्लेटफार्म नंबर चार पर लगी आग पर दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे में काबू पाया। मामले की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने आग लगने के कारण किसी प्रकार का नुकसान होने से इन्कार किया है। दमकल कर्मी मुकेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के डीजल पाइप में आग लगने के संबंध में सूचना सुबह करीब 4:50 बजे मिली। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल गाड़ी भेजी गई। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया गया।
स्टेशन प्रबंधक शेर सिंह जलौडिया ने बताया कि आग को दमकल विभाग की मदद से समय रहते काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया फ्यूल लेने के प्वाइंट पर नीचे तेल बिखरा होने के कारण आग लगी थी। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।