| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on May 02, 2013 - 15:00:22 PM |
Title - डीयू चलाएगा ज्ञानोदय एक्सप्रेसPosted by : Mafia on May 02, 2013 - 15:00:22 PM |
|
|
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) नए सत्र में चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के छात्रों के भ्रमण के लिए ज्ञानोदय एक्सप्रेस ट्रेन अगस्त से शुरू करने जा रहा है। इससे छात्र भारत के उन इलाकों में जाएंगे जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान रखते हैं। यही नहीं अब डीयू के छात्र विदेशी छात्रों के साथ इस ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। |