Indian Railways News => Topic started by sushil on Aug 25, 2013 - 07:57:04 AM


Title - तत्काल आरक्षण में अब 10 आईडी कार्ड वैध
Posted by : sushil on Aug 25, 2013 - 07:57:04 AM

तत्काल आरक्षण में अब 10 आईडी कार्ड वैध

कानपुर। रेलवे ने तत्काल रेल टिकट आरक्षण में एक बार फिर संशोधन किया है। इसके तहत अब आरक्षण के लिए नौ की जगह 10 परिचय पत्रों (आईडी कार्ड) को वैध कर दिया गया है। इन परिचय पत्रों में से किसी एक की फोटोकॉपी आरक्षण कराते समय फार्म के साथ लगानी होगी जबकि मूल परिचयपत्र सफर में दिखाना होगा। नए पहचान पत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के जरिये जारी होने वाले सीरियल नंबर के फोटो युक्त पहचानपत्र को शामिल किया गया है। अब तक मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, केंद्र और राज्य सरकार के जरिये जारी फोटो युक्त पहचानपत्र, स्कूल-कालेज और विश्वविद्यालय के फोटोयुक्त पहचानपत्र, राष्ट्रीयकृत बैंकों की फोटोयुक्त पास बुक, फोटोयुक्त क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड ही मान्य थे।
ध्यान दें
तत्काल आरक्षण एक फार्म पर चार व्यक्तियों का ही होगा।
मूल स्टेशन से ट्रेन चलने के एक दिन पहले आरक्षण।
आईआरसीटीसी एजेंट वेबसाइट पर एक दिन में एक ट्रेन का एक ही टिकट बना सकते हैं।