Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 04, 2012 - 06:20:11 AM


Title - तत्काल में मिली वेटिंग, तो नो टेंशन! हर हाल में कन्फर्म होगा टिकट
Posted by : railgenie on Aug 04, 2012 - 06:20:11 AM

इंदौर। रेलवे कुछ ऐसी गाड़ियां चुन रहा है जिनमें यात्री यदि तत्काल का वेटिंग टिकट लेंगे तो उनकी बर्थ 100 फीसदी कन्फर्म होगी। बहुत ज्यादा वेटिंग होने पर आधे-एक घंटे में स्पेशल ट्रेन चलाएंगे।

यह बात मंगलवार को मुंबई में हुई जोनल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक में महाप्रबंधक महेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने कही। इसमें बताया गया कि पश्चिम रेलवे इंदौर-अजमेर ट्रेन को पूरी क्षमता से चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजेगा। फिलहाल यह ट्रेन सिर्फ सात कोच से चल रही है और उज्जैन में भोपाल-अजमेर ट्रेन से जुड़कर अजमेर जाती है। इंदौर-पुणो एक्सप्रेस को रोज चलाने का प्रस्ताव फिर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।

बैठक में इंदौर से नागेश नामजोशी, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अशोक बडÊात्या और मधुसूदन भलिका शामिल हुए। श्री बड़जात्या ने इंदौर में ट्रॉली उपलब्ध कराने और बैटरी कार चलाने की पेशकश की जिस पर जीएम ने सहमति दी। उन्होंने कहा सीमेंट और स्टील के लिए भी कंटेनर ट्रेनें चलाने की अनुमति दी जाए। जीएम बोले यह सुझाव बोर्ड को भेजा जाएगा।