| Indian Railways News => | Topic started by AllIsWell on May 04, 2013 - 03:00:54 AM |
Title - दबंग वेंडर्स के आगे लाचार दिखे रेल अधिकारी, देखिए ट्रेन के अंदर की घिनौनी तस्वीरेंPosted by : AllIsWell on May 04, 2013 - 03:00:54 AM |
|
|
गोरखपुर. हमने आपको एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिये दिखाया था कि किस तरह गोरखधाम एक्सप्रेस में आपको परोसे जाने वाला खाद्य पदार्थ और पानी टॉयलेट के अन्दर रखा जाता है। यहां तक कि यात्रा के दौरान आपको दिया जाने वाला पानी भी टॉयलेट सीट के पास रखी बर्फ से ठंडा किया जाता है। हमने आपको बताया था कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिलने वाला खाना कितनी गन्दी जगह और गंदे तरीके से तैयार किया जाता है। भास्कर.कॉम की सूचना पर अधिकारियो ने वेंडर्स के अवैध कब्जे से अपूर्वा रेस्टोरेंट की बिल्डिंग तो खाली करा ली, लेकिन गोरखधाम एक्सप्रेस के दबंग वेंडर्स के आगे लाचार दिखे। बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने दावा किया था कि गोरखधाम एक्सप्रेस में लापरवाही बरतने वाली वेंडिंग फर्म के खिलाफ कड़ी कारर्वाई की जाएगी। |