Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 27, 2013 - 20:00:10 PM


Title - दिल्‍ली मेट्रो ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्‍ली के गांवों को जोड़ने में मदद की
Posted by : nikhilndls on Aug 27, 2013 - 20:00:10 PM

दिल्‍ली मेट्रो ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्‍ली के कई गावों को जोड़ने में मदद की है। दिल्‍ली मेट्रो का मुख्‍य उद्देश्‍य ज्‍यादा भीड़-भाड़ वाले इलाकों को आपस में जोड़ना है। हालांकि इस प्रक्रिया में निम्‍नलिखित कई गांवों को भी जोड़ा गया है:

1) दिल्‍ली मेट्रो की येलो लाइन (जहांगीर पुरी से हुडा सिटी सेंटर लाइन) छत्‍तरपुर, घिटोरनी, सुल्‍तानपुर और अर्जन गढ़ से ग़ुज़रती है तथा उसके आस-पास के गांवों के निवासियों को भी सेवा प्रदान करती है।

2) ब्‍लू लाइन (द्वारका से नोएडा लाइन) जनकपुरी और द्वारका के बीच अनेक गांवों को सेवा प्रदान करती है।

3) ग्रीन लाइन (कीर्ति नगर/इंद्रलोक-मुंडका लाइन) नांगलोइ, मुडका जैसे इलाकों से गुज़रती है जो कि मुख्‍य रूप से गांव हैं।

4) वायलट लाइन (केंद्रीय सचिवालय-बदरपुर लाइन) तुगलकाबाद, बदरपुर आदि के आस-पास के गावों के निवासियों को भी सेवा प्रदान करती है।

दिल्‍ली मेट्रो के चरण 3 में भी कई गांवों को जोड़ा जा रहा है।