Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 05, 2012 - 00:00:18 AM


Title - दुर्घटनाग्रस्त होने से बची शताब्दी एक्सप्रेस 9536275
Posted by : puneetmafia on Aug 05, 2012 - 00:00:18 AM

व‌र्द्धमान : पूर्व रेलवे के हावड़ा रेल मंडल अंतर्गत जौग्राम रेलवे स्टेशन के समीप हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन डब्बे से अलग हो गयी। जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। घटना से यात्रियों में दहशत देखा गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि संध्या तकरीबन चार बजे शताब्दी एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। उसी समय जौग्राम रेलवे स्टेशन के समीप इंजन डब्बे से लगा ज्वाइंट खुल गया और इंजन तकरीबन एक किलोमीटर तक चला गया। जिसकी जानकारी मिलने पर पुन: इंजन को पीछे ले जाकर ट्रेन से जोड़ा गया तथा इसकी पूरी जांच कर रवाना किया। ट्रेन में यात्रा कर रहे अपूर्व मंडल नामक यात्री ने बताया कि रेल प्रशासन की लापरवाही के कारण फिर एक बड़ी दुर्घटना होती। रेल अधिकारियों को ट्रेन की सुरक्षा के प्रति ध्यान देना चाहिए।