Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Mar 24, 2013 - 06:00:14 AM


Title - दो कोच हटेंगे नैनीताल एक्सप्रेस से
Posted by : Jitendar on Mar 24, 2013 - 06:00:14 AM

पीलीभीत : टनकपुर में
पूर्णागिरि मां का मेला शुरू होने को है
ऐसे में रेल प्रशासन ने ऐन मौके पर अहम
निर्णय ले लिया है। अब नैनीताल
एक्सप्रेस छोटी हो जाएगी। सीधे तौर
पर कहें तो रानी गाड़ी में से दो स्लीपर
कोच कम कर दिए जाएंगे। कम
यात्रियों की संख्या जुट पाने के कारण यह
निर्णय लिए जाने की बात रेलवे प्रशासन
कह रहा है लेकिन पूर्णागिरि मां के
भक्तों को दिक्कत नहीं होगी यह वक्त
बताएगा।
नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेन जो पहले लालकुआं
से वाया भोजीपुरा जंक्शन और पीलीभीत
होकर ऐशबाग तक जाती थी।
अमानपरिवर्तन के बाद इसे बरेली से
ऐशबाग संचालित किया जा रहा है।
पहाड़ों की रानी ट्रेन में इस बदलाव के
बाद से ही मुसाफिरों की संख्या कम होने
के आंकडे़ निकल कर सामने आ रहे थे। लेकिन
यह निर्णय अब
लिया जाएगा इसका किसी को जरा भी अंद
ाजा नहीं था। दरअसल इज्जतनगर रेल
मंडल ने तय किया है कि नैनीताल एक्सप्रेस
में आगामी तीन अप्रैल से दो स्लीपर कोच
हटा दिए जाएंगे। लिहाजा यह ट्रेन महज
14 कोच वाली ही रह जाएगी। इससे पूर्व
ट्रेन में सोलह कोच रहते थे। पर
आगामी तीन अपै्रल से होने वाले बदलाव के
बाद अब नैनीताल एक्सप्रेस में एक फर्स्ट
क्लास, एक एसी टायर, छह स्लीपर और
चार सामान्य द्वितीय व दो एसएलआर
कोच कुल 14 कोच ही रह जाएंगे।
पूर्णागिरि मां के मेले के दौरान
भारी संख्या में भक्तों की आवाजाही के
बीच काफी भक्त लखनऊ कानपुर बनारस
आदि से यहां आते जाते हैं। आंकडे़ गवाह रहे हैं
कि नैनीताल एक्सप्रेस खचाखच
जाती रही है। पर लगातार आरक्षित
बोगी में मुसाफिरों की कमी के चलते यह
निर्णय कितना सटीक बैठेगा यह तो आने
वाला कल ही बताएगा। जनसंपर्क
अधिकारी इज्जतनगर रेल मंडल राजेंद्र
सिंह के मुताबिक यह निर्णय तीन अप्रैल से
प्रभावी कर दिया जाएगा।