Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Apr 30, 2013 - 18:00:50 PM


Title - दो मई से राजधानी एक्सप्रेस में आठ अतिरिक्त कोच
Posted by : ConfirmTicket on Apr 30, 2013 - 18:00:50 PM

रांची राजधानी एक्स ट्रेन में भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से दो मई से दिल्ली से खुलनेवाली 12454 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस वाया डाल्टनगंज में चार-चार अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे. दिल्ली से इस ट्रेन में 27 जून तक व रांची से चार से 29 जून तक अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे. इसी तरह 12440 दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस वाया गया में तीन मई से 28 जून तक व 12439 रांची- दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में पांच मई से 30 जून तक यह अतिरिक्त कोच लगेगा. यह जानकारी रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने दी है.