Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 13, 2017 - 07:41:32 AM


Title - धनबाद - चंद्रपुरा रेल मार्ग बंद होने से रांची जाने वाली ट्रेनों पर असर
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 13, 2017 - 07:41:32 AM

धनबाद - चंद्रपुरा रेल लीनेपर यातायात बंद होने से राजधानी रांची के रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा | गर्मी छुट्टी के दौरान रेलयात्रियों की भारी भीड़ के बीच रांची से गुजरने वाली 13 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है | इसके अलावा छह जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है | 
जब ट्रेनें चलेंगी भी तो मार्ग परिवर्तन हो जाने के कारण इस मार्ग पर दबाव बढ़ना तय है | इससे ट्रेनों के घंटों विलम्ब की समस्या हो सकती है | आज मंगलवार को रांची स्टेशन से चलने वाली तीन ट्रेनें निरस्त रहेंगी निरस्त होने का सिलसिला 19 जून तक जारी रहेगा क्यूंकि कई जाने से ये मामला जुड़ा हुआ है | सूत्रों के अनुसार बंद ट्रेनों में से रेलवे के लिए फायदा देने वाली ट्रेनों को नए और वैकल्पिक मार्ग की तलाश कर पुनः चलाया जाएगा | 

-HINDI-