| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on May 04, 2013 - 03:00:24 AM |
Title - धुरियान पैसेंजर ट्रेन से टकराया टेम्पो, चालक जख्मीPosted by : nikhilndls on May 04, 2013 - 03:00:24 AM |
|
|
राजनगर-खजौली रेलवे स्टेशन के मध्य ठाहर गांव स्थित मानवरहित रेलवे गुमटी पर बुधवार को दरभंगा से जयनगर जा रही धुरियान पैसेन्जर ट्रेन की टक्कर एक टेम्पो से हो गई। इसमें टेम्पो चालक विनोद यादव जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज हेतु तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडौल थाना क्षेत्र के मेघौल गांव निवासी स्व. राम सुन्दर यादव का पुत्र विनोद यादव लक्ष्मीपुर गांव से पैसेन्जर को पहुंचाकर अपने घर को लौट रहा था। रास्ते में ठाहर गांव स्थित मानव रहित रेलवे गुमटी के निकट तकरीबन एक बजे दरभंगा से जयनगर को जा रही धुरियान पैसेन्जर ट्रेन से टेम्पो टकरा गई। चालक विनोद के अनुसार चूंकि टेम्पो रेलवे ट्रैक को पार नहीं कर पाई थी इस कारण कोई जोरदार टक्कर नहीं हो पाई और एक बड़ा हादसा होते-होते टला। उन्होंने बताया कि गाड़ी को दूर आता देख ट्रैक को पार करने की कोशिश की किन्तु चपेट में आ गया। टेम्पो में कोई यात्री नहीं रहने के कारण उसके चालक विनोद को ही चोट आई। घटना के कुछ ही देर बाद चालक द्वारा घटना स्थल से टेम्पो को हटा लिया गया। इधर आरपीएफ के प्रभारी डी.के.मिश्रा ने घटना से अनभिज्ञता प्रकट करते हुए किसी कार्रवाई से इन्कार किया है। |