Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 30, 2012 - 15:02:05 PM


Title - नये डीआरएम कल करेंगे पदभार ग्रहण
Posted by : railenquiry on Jul 30, 2012 - 15:02:05 PM

रेल मंडल आसनसोल के नये मंडल रेल प्रबंधक के रुप में संजय सिंह गहलोत मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।रेल मंडल सूत्रों के अनुसार, वर्तमान डीआरएम जेएन झा सिकंदराबाद में चीफ परिचालन प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण करेंगे। ज्ञात हो कि झा का कार्यकाल रेल मंडल के लिए काफी बढि़या रहा। झा ने रेलवेकर्मियों व अधिकारियों समेत सभी लोगों से तालमेल रखकर बेहतर संबंध बनाए रखा। उनके कार्यकाल में आसनसोल रेल मंडल को कई नयी ट्रेनों का तोहफा मिला। देवघर- दुमका रेल लाइन शुरु हुई, वर्षो से बंद सीतारामपुर- जामुड़िया- अंडाल रेल लाइन चालू हुई।