Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 30, 2012 - 03:20:10 AM


Title - नवगछिया को मिला पुराना प्रमाण पत्र
Posted by : eabhi200k on Jul 30, 2012 - 03:20:10 AM

- प्रमाण पत्र के चक्कर में इलाके को लग रहा बदनामी का दाग
******
गोपालपुर (नवगछिया)  : नवगछिया पुलिस जिले की पहचान अपराध को लेकर थी। कहा जाता था कि यहां छह इंच छोटा करने का रिवाज है। पूर्व में ऐसी घटनाओं से इलाके का दामन दाग से भरा है। कोसी से लेकर गंगा दियारा में जुर्म से लोग सहमे रहते थे। सरकार बदली तो उम्मीद जगी। पूर्व के डीएसपी दिनेश कुमार के कार्यकाल में अपराधियों पर हद तक काबू पाया गया। अपराध की आग शांत रही। लेकिन कुछ समय तक के लिए। एक बार फिर यहां पुलिस का खौफ खत्म होने लगा है। नवगछिया को उसके आपराधिक चरित्र का पुराना प्रमाण पत्र मिल रहा है। प्रमाण पत्र को लेकर असम के सिल्चर निवासी छात्र प्रीतम की हत्या के बाद से तो आम लोग काफी डरे हुए हैं। डर इस बात का है कि कहीं अपराध का दानव फिर सुरसा की तरह मुंह न फैला दे। बिहपुर रेल क्षेत्र में महेश सिंह की हत्या ने इस बात को बल दिया है। जरूरत है पुलिस की कार्यशैली में पैनी धार की। एक मजबूत पुलिसिंग की। जिसका सम्मान आवाम करें तो अपराधी खौफ में जीए।