| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on May 08, 2013 - 15:00:29 PM |
Title - नाथद्वारा रेल लाइन से शुरू होगा माल परिवहनPosted by : riteshexpert on May 08, 2013 - 15:00:29 PM |
|
|
उदयपुर.दो वर्ष पूर्व नाथद्वारा तक बड़ी रेल लाइन बिछाने के बाद से नाकारा पड़े इस ट्रैक का इस्तेमाल जे.के.टायर उद्योग माल परिवहन में करेगा। कोयला की उतराई व टायर लदान के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई में रेल प्रशासन जुट गया है। कांकरोली स्थित जे.के.टायर फैक्ट्री में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले कोयले से लदे मालगाड़ी के रैक नाथद्वारा स्टेशन पर अनलोड कराने की कंपनी प्रबंधन की योजना है। प्रतिमाह चार-पांच मालगाड़ी कोयला जे.के.टायर्स के लिए बिहार से आता है। वर्तमान में कोयले की उतराई भीलवाड़ा के पास स्थित मंडफिया स्टेशन पर की जा रही है। मंडफिया से कोयला ट्रकों में लदान कर कांकरोली स्थित फैक्ट्री लाया जाता है। मंडफिया से फैक्ट्री 90 किलोमीटर दूर है। ट्रकों से माल परिवहन पर हो रहा खर्च बचाने के लिए जेके टायर्स प्रबंधन ने नाथद्वारा स्टेशन पर कोयला उतराई की योजना बनाई है। नाथद्वारा स्टेशन से फैक्ट्री की दूरी 20 किलोमीटर है। रेलवे सूत्रों के अनुसार नाथद्वारा स्टेशन पर लोडिंग-अन लोडिंग की योजना को लेकर जेके प्रबंधन ने कुछ तकनीकी खामियां महसूस की, जिन्हें शीघ्र दूर करने का रेल अधिकारियों ने वादा किया है। मंगलवार को रेलवे के एरिया मैनेजर तथा इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने जेके प्रबंधन के अधिकारियों के साथ नाथद्वारा स्टेशन का जायजा लिया। जेके प्रबंधन की नाथद्वारा स्टेशन से टायर्स लदान कराने की भी योजना है। पिछले सप्ताह उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य मालभाड़ा प्रबंधक के.के.गोयल ने भी नाथद्वारा स्टेशन से होने वाली लोडिंग-अन लोडिंग की समीक्षा की थी। मार्बल उद्यमी भी लदान में रुचि ले सकते हैं 'नाथद्वारा स्टेशन से जेके टायर्स कोयला उतराई व टायर लदान शुरू करेगा तो मार्बल तथा अन्य खनिज उद्यमियों को प्रेरणा मिलेगी। भविष्य में मार्बल उद्यमी भी नाथद्वारा से माल का लदान करा सकते हैं। रेलवे को भी मावली-नाथद्वारा के बीच डाली गई 16 किलोमीटर लंबी रेललाइन का उपयोग होने का लाभ होगा।' कल्याण सिंह चौहान, विधायक, नाथद्वारा 'जेके टायर्स प्रबंधन की नाथद्वारा से लोडिंग-अन लोडिंग की रुचि देखकर वहां दिखाई दे रही तकनीकी परेशानियां दूर कर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी के अधिकारियों की रेल अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है।' हरफूल सिंह चौधरी, एरिया मैनेजर रेलवे |