Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Dec 05, 2012 - 15:00:54 PM


Title - नार्थ इस्ट एक्सप्रेस पर पथराव
Posted by : nikhilndls on Dec 05, 2012 - 15:00:54 PM

सोमवार की भोर राजवाड़ा स्थित बरौनी जंक्शन पर आक्रोशित रेल यात्रियों ने 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के मिलिट्री बोगी पर पथराव करके उसके शीशे आदि उस समय चकनाचूर कर दिये, जब उक्त ट्रेन का दरवाजा, खिड़की बंद पाया। नतीजतन, राजवाड़ा स्थित बरौनी जंक्शन से गंतव्य को जाने वाले रेल यात्रीगण ट्रेन में चढ़ नहीं पाये, जिसके कारण आक्रोशित होकर पथराव करना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर बाद उक्त ट्रेन के खुल जाने के कारण मामला शांत हुआ और थक हारकर कई रेल यात्रियों ने अपने टिकट वापस कर दिये। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।