Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 27, 2013 - 12:00:24 PM


Title - नार्दर्न रेलवे नई दिल्ली ने जीती कुश्ती चैंपियनशिप
Posted by : puneetmafia on Aug 27, 2013 - 12:00:24 PM

रेल कोच कारखाना कपूरथला के शहीद भगत सिंह संस्थान में आयोजित इंटर रेलवे आरसीएफ कुश्ती और जूडो चैंपियनशिप-2013 में नार्दर्न रेलवे नई दिल्ली ने कुश्ती व रेलवे प्रोटेक्शन सिक्योरिटी फोर्स नई दिल्ली ने जूडो में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। कुश्ती में आरपीएसएफ, जबकि जूडो में नार्दर्न रेलवे नई दिल्ली की टीम रनरअप रही। कुश्ती और जूडो मुकाबलों में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की समस्त भारतीय रेलवे से छह टीमों ने भाग लिया। इनमें जूडो के 22 व कुश्ती के 52 खिलाड़ियों ने दमखम आजमाया।
इस चैंपियनशिप में कुश्ती के फ्री स्टाइल वर्ग में 60, 66, 74, 84, 96 व 100 किलोग्राम सहित छह वर्ग और जूडो में 60, 66, 74, 84, 90, 100 व ओपन वर्ग के सात वर्ग मुकाबले करवाए गए। इस चैंपियनशिप में कुश्ती मुकाबले में रेफरी की भूमिका वरिष्ठ पहलवान और कोच आत्म प्रकाश तथा जूडो में ओमबीर सिंह ने निभाई। चैंपियनशिप के आखिरी दिन मुख्य अतिथि सीएल भारती, चीफ पर्सनल आफिसर आरसीएफ व विशेष मेहमान अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडिशनल चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर, आरसीएफ,सांध्यदीप दास, जीएस हीरा, नरोत्तम दास, दर्शन कुमार, अजमेर सिंह अर्जुन अवार्डी, राम कुमार व भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।