Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on May 30, 2012 - 12:00:29 PM


Title - नौ महीने में ही हांफ गई दुरंतो, अब दौड़ेगी सुपरफास्ट
Posted by : ConfirmTicket on May 30, 2012 - 12:00:29 PM

अम्बाला . अमृतसर से चंडीगढ़ के मध्य चलने वाली ममता दीदी की दुरंतो एक्सप्रेस शुरुआती नौ महीनों में ही हांफ गई है। घाटे की ट्रेन बनती जा रही दुरंतो एक्सप्रेस को अब रेलवे बंद कर इसको नया रूप देकर 11 सितंबर से चलाने की तैयारी में है। दुरंतो की जगह सुपरफास्ट एक्सप्रेस अमृतसर से चंडीगढ़ के मध्य हर दिन चलेगी।


मगर यह ट्रेन बीच मार्ग में जालंधर सिटी और लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे पहले यह ट्रेन अमृतसर से चलकर सीधा चंडीगढ़ जाकर रुकती थी। इस ट्रेन के बीच मार्ग में दो स्टॉप होने से हजारों यात्रियों को फायदा तो मिलेगा, साथ ही इस ट्रेन में गिरती यात्री संख्या फिर से बढ़ सकेगी।


ट्रेन नंबर 12242-41 दुरंतो एक्सप्रेस को पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के बाद 24 अगस्त 2011 से अमृतसर से चंडीगढ़ के मध्य चलाया गया था।