Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Aug 17, 2013 - 14:57:46 PM


Title - पिंजौर-वाया बराड़ा-जगाधरी रेल सेवा जल्द : सिंगला
Posted by : ConfirmTicket on Aug 17, 2013 - 14:57:46 PM

कांग्रेसी नेताओं की बैठक कालका में शुक्रवार को हुई, इसमें उत्तरी रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति अंबाला मंडल के सदस्य अजय सिंगला विशेष रूप से शामिल हुए।
सिंगला ने कहा कि सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के प्रयासों से अंबाला-दिल्ली के बीच वाया बराड़ा-जगाधरी रेल सेवा जल्द शुरू की जाएगी। कालका और पिंजौर क्षेत्र के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग है। इसके अलावा कालका से कटरा एवं कालका से शिरडी के बीच भी रेल सेवा शुरू करने की मांग की गई है।