Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 29, 2012 - 21:20:18 PM


Title - प्रेमिका को स्टेशन पर छोड़ प्रेमी फरार
Posted by : railenquiry on Jul 29, 2012 - 21:20:18 PM

गम्हरिया : शादी की नीयत से खरसावां के सिमला गांव से भगाकर लाई गई युवती को उसके प्रेमी धनंजय कुमार ने गम्हरिया स्टेशन पर छोड़ फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त युवती को उसके घर ले जाकर परिजनों को सौंपा दिया। जानकारी के अनुसार गम्हरिया स्टेशन के समीप स्थित बस्ती का युवक धनंजय अपने रिश्तेदार के घर सिमला गया था। जहां उसे मंझली कालिंदी नामक युवती से प्यार हो गया। तत्पश्चात वह उसे भगाकर गम्हरिया ले आया। बाद में उसे पास ही स्थित घर जाकर परिजनों से बात कर आने की बात कह वह फरार हो गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो युवती ने स्थानीय लोगों को आपबीती बताई सुनाई। इसके लोगों ने उसे सकुशल उसके घर पहुंचा दिया।