| प्लेटफार्म से आगे नहीं निकल पाई डबल डेकर, कोशिशों को लगा है ब्रेक! by railgenie on 03 May, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | प्लेटफार्म से आगे नहीं निकल पाई डबल डेकर, कोशिशों को लगा है ब्रेक! on 03 May, 2013 - 06:00 PM | |
इंदौर/भोपाल। डबल डेकर ट्रेन के लक्झरी सफर का आनंद लेने के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इंदौर-भोपाल-हबीबगंज के बीच चलने वाली इस एसी ट्रेन के चलने में अभी कई अड़चनें हैं। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) मुंबई ने पश्चिम और मध्य दोनों रेल मंडलों को प्लेटफार्म, शेड सहित कई तकनीकी खामियां गिनाई और कहा पहले इन्हें दूर करें उसके बाद ही ट्रेन को चलाने की अनुमति दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार सीआरएस ने ट्रेन की ऊंचाई का माप लेकर फिर से संबंधित स्टेशनों का शेड चेक कराने व उनमें परिवर्तन करवाने के सबूत मांगे हैं। इस संबंध में पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्यालय तक सीआरएस का पत्र पहुंच गया है। गौरतलब है कि डबल डेकर ट्रेन ट्रॉयल के दौरान इंदौर सहित कुछ स्टेशनों के शेड से टकरा गई थी। लौटने के बाद हबीबगंज स्टेशन पर शंटिंग के वक्त रगड़ खा गई थी। उधर, इस मामले में भोपाल डीआरएम राजीव चौधरी ने सीआरएस की अनुमति का इंतजार होने की जानकारी दी है। ये समस्याएं भी हैं : हबीबगंज सहित जिन स्थानों से ट्रेन रात के वक्त सफर करेगी, वहां यात्रियों की हिफाजत के लिए ट्रेन में क्या इंतजाम रहेंगे? : ट्रेन के हर कोच की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए है, इसका मेंटेनेंस किस तरह होगा, इसका विस्तृत विवरण क्या रहेगा? : एसी कोचों के मेंटेनेंस के लिए किन-किन स्टेशनों पर टेक्नीशियनों की व्यवस्था रहेगी। : ट्रेन के मुड़ते, आते-जाते वक्त विभिन्न स्थानों का स्पीड चार्ट कॉशन आर्डर सहित क्या रहेगा? | ||