Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 18, 2013 - 11:58:59 AM


Title - फर्रुखाबाद रूट पर चार जोड़ी नई ट्रेनें (Alternate of NDLS-TDL-CNB section)
Posted by : railgenie on Aug 18, 2013 - 11:58:59 AM

फर्रुखाबाद रूट पर चार जोड़ी नई ट्रेनें

कानपुर। रेल प्रशासन ने दिल्ली-हावड़ा रूट का लोड घटाने का नया फार्मूला तैयार किया है। कानपुर से दिल्ली को चलने वाली नई ट्रेन के अलावा चार अन्य ट्रेनों का संचालन वाया फर्रुखाबाद करने का फैसला किया है। फर्रुखाबाद लाइन (मंधना से कानपुर सेंट्रल) बंद करने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंधना-कानपुर रेल लाइन बंद करने की कोई भी प्रस्ताव रेलवे स्तर से नहीं था। उन्होंने बताया कि रामनगर-बांद्रा (9061 अप और 9062 डाउन), रूट-हर गुरुवार बांद्रा से, रामनगर से हर शनिवार। जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस , जयपुर से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार
लखनऊ से हर सोमवार, बुधवार और शनिवार, कानपुर से आनंदविहार टर्मिनल, दिल्ली (4151 अप, 4152 डाउन), कानपुर सेंट्रल और दिल्ली से हर रविवार, कोलकाता से आगरा कैंट ,कोलकाता से हर गुरुवार और आगरा से हर शनिवार चलेंगी।