Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Aug 02, 2012 - 21:00:46 PM


Title - बस स्टैंड और स्टेशन पर उमड़ी भीड़ 9531133
Posted by : Jitendar on Aug 02, 2012 - 21:00:46 PM

जागरण संवाद केंद्र, यमुनानगर : रक्षा बंधन के दिन बृहस्पतिवार को शहर के दोनों बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। बस स्टैंड पर मुफ्त की यात्रा महिलाओं को महंगी पड़ी। महिलाओं को बसों में सीट तक नहीं मिली और खडे़ होकर ही सारा सफर तय करना पड़ा। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर लोग ट्रेनों की खिड़कियों पर लटकते हुए देखे गए