Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 11, 2012 - 15:00:25 PM


Title - बीकानेर से कोयंबटूर तक बुधवार से चलेगी नई ट्रेन - www.bhaskar.com
Posted by : AllIsWell on Sep 11, 2012 - 15:00:25 PM

जयपुर। लंबे समय के इंतजार के बाद बुधवार से बीकानेर से कोयंबटूर के लिए नई ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन की घोषणा रेल बजट 2012-13 में की गई थी। इस ट्रेन के शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा मिलेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ललित बोहरा ने बताया कि 12 सितंबर को पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। इसके बाद यह नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन साप्ताहिक रहेगी।