Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 22, 2012 - 18:00:54 PM


Title - भरोली रेलवे स्टेशन पर डीएमयू की पावर फेल
Posted by : railgenie on Sep 22, 2012 - 18:00:54 PM

पठानकोट। अमृतसर से पठानकोट आ रही 5एबीपी ट्रेन के भरोली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अचानक पावर फेल हो गई। जिससे ट्रेन करीब डेढ़ भरोली कलां रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। गाड़ी मेन लाईन पर होने की वजह से दो अन्य ट्रेनों को भी भरोली कलां रेलवे स्टेशन खड़े रखा गया। वहीं, ट्रेन की पावर फेल होने के तुरंत बाद रेल विभाग के अधिकारी और रिलिफ टीम मौके पर पहुंची। पठानकोट रेलवे स्टेशन से स्टेशन से अधिकारी एवं स्टेशन अधीक्षक केडी शर्मा, आरपीएफ के थाना प्रभारी रोहताश कुमार सहित व मैंटनेंस टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में अधिकारियों ने पठानकोट रेलवे स्टेशन से नई पावर मंगवाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को पठानकोट के लिए रवाना किया।